RR बनाम DC Head to Head : राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली हेड टू हेड रिकाॅर्ड

RR vs DC Head to Head: IPL 2024 के 9वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। यह मैच RR बनाम DC वृहस्पतिवार 28 मार्च 2024 को सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में शाम 7:30 बजे से होगा। मैच का टॉस 30 मिनट पहले होने वाला है और इसमें RR और DC के कप्तान के रूप में संजू सैमसन और ऋषभ पंत शामिल होंगे।

RR बनाम DC Head to Head

आज हम  आरआर बनाम डीसी (RR बनाम DC) के कुछ पिछले Head-to-head record और 2024 IPL के इन दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बारे में जान लेते हैं।

RR बनाम DC Head to Head : राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली हेड टू हेड रिकाॅर्ड

आईपीएल इतिहास में अब तक राजस्थान और दिल्ली के बीच में 27 बार मैच हुआ जिसमे दोनों ही टीमों की बीच एक कड़ी टक्कर देखने को मिली है।

राजस्थान को इन 27 मैचों में से 14 बार और दिल्ली को 13 बार जीत मिली है। इस मतलब दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुक़ाबला देखने को मिलेगा। दिल्ली कैपिटल्स ने  राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सबसे अधिकतम स्कोर 207 पर बनाया है

जबकि राजस्थान रॉयल्स का सबसे highest स्कोर 222 रहा है। वहीं अगर हम बात करें DC के सबसे न्यूनतम स्कोर की तो इसका स्कोर सबसे कम 60 रहा है जबकि RR का सबसे Lowest स्कोर 115 रन है।

See also  Sunrisers Hyderabad SRH Squad 2024 in Hindi : सनराइजर्स हैदराबाद खिलाड़ी 2024 लिस्ट

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के आंकड़ें

Head-to-Head record DC RR
कुल मैच 27 27
जीत 13 14
हार 14 13
कोई परिणाम नहीं 0 0
अधिकतम स्कोर
राजस्थान रॉयल्स 222
दिल्ली कैपिटल्स 207
न्यूनतम स्कोर
राजस्थान रॉयल्स 115
दिल्ली कैपिटल्स 60

RR बनाम DC : IPL 2024 में प्रदर्शन

आईपीएल 2024 में अब तक दोनों ही टीमों ने 1-1 मैच खेला है। राजस्थान की टीम ने तो इस आईपीएल की शुरुवात जीत के साथ की है लेकिन दिल्ली को पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

राजस्थान का पहला मैच लखनऊ के टीम से था जिसे राजस्थान ने 20 रनों से जीत लिया था। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 193/4 का लक्ष्य लखनऊ के सामने रखा था जिसे लखनऊ की टीम हासिल नहीं कर पाई और निर्धारित ओवर में 173/6 रन ही बना सकी।

दिल्ली का पहला मैच पंजाब से था जिसमे पंजाब ने दिल्ली को 4 विकेट से हराया था। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के सामने 174/9 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसे पंजाब ने 4 गेंद हासिल कर के मैच को 4 विकेट से जीत लिया था।

RR बनाम DC Last Match Scorecard Hindi : राजस्थान बनाम दिल्ली पिछले मुक़ाबले का स्कोरकार्ड

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच पिछला मुक़ाबला आईपीएल 2023 में 8 अप्रैल 2023 को हुआ था। जिसमे राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सामने 199/4 रनों का लक्ष्य दिया था। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम निर्धारित ओवर्स में 142/9 रन ही बना सकी और राजस्थान को इस मैच में 57 रनों से एक बड़ी जीत मिली थी।

  • आरआर की तरफ से सर्वाधिक रन जोस बटलर ने 79 रन नाबाद बनाया था
  • आरआर की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट ट्रेंट बोल्ट और यूज्वेंद्र चहल ने (3-3 विकेट) लिया था।
  • डीसी की तरफ से डेविड वार्नर ने सर्वाधिक 83 रन बनाया था।
  • डीसी की तरफ से मुकेश कुमार ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए थे।
See also  SRH बनाम MI Head to Head : हैदराबाद बनाम मुंबई हेड टू हेड रिकाॅर्ड

RR बनाम DC के सभी मैचों की लिस्ट : RR vs DC Head to Head in IPL History

यहाँ आपको राजस्थान बनाम दिल्ली द्वारा खेली गयी सभी मैचों की लिस्ट मिलेगी।

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के आंकड़ें
आईपीएल सीजन विजेता जीत का अंतर
2023 राजस्थान रॉयल्स 57 रन
2022 राजस्थान रॉयल्स 15 रन
दिल्ली कैपिटल्स 8 रन
2021 राजस्थान रॉयल्स 3 विकेट
दिल्ली कैपिटल्स 33 रन
2020 दिल्ली कैपिटल्स 46 रन
दिल्ली कैपिटल्स 13 रन
2019 दिल्ली कैपिटल्स 6 विकेट
दिल्ली कैपिटल्स 5 विकेट
2018 राजस्थान रॉयल्स 10 रन
दिल्ली कैपिटल्स 4 रन
2015 राजस्थान रॉयल्स 3 विकेट
राजस्थान रॉयल्स 14 रन
2014 राजस्थान रॉयल्स 7 विकेट
राजस्थान रॉयल्स 62 रन
2013 राजस्थान रॉयल्स 5 रन
राजस्थान रॉयल्स 9 विकेट
2012 दिल्ली कैपिटल्स 1 रन
दिल्ली कैपिटल्स 6 विकेट
2011 राजस्थान रॉयल्स 6 विकेट
2010 दिल्ली कैपिटल्स 6 विकेट
दिल्ली कैपिटल्स 67 रन
2009 राजस्थान रॉयल्स 5 विकेट
दिल्ली कैपिटल्स 14 रन
2008 दिल्ली कैपिटल्स 9 विकेट
राजस्थान रॉयल्स 3 विकेट
राजस्थान रॉयल्स 105 रन
IPL News In Hindi

Leave a Reply