IPL 2024 : दिल्ली कैपिटल को लगा बड़ा झटका, हैरी ब्रूक ने आईपीएल से अपना नाम वापस लिया

IPL 2024 Harry Brook News in Hindi :  आईपीएल शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल को एक बड़ा झटका लग चुका है, 4 करोड़ में खरीदे गए बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने निजी कारणों का हवाला देते हुए आईपीएल 2024 से अपना नाम वापस ले लिया है। वह हाल ही में चल रहे भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में भी अनुपस्थित रहे थे।

इस लेख में  हम इस खबर के बारे में विस्तार से बताने वाले है।

हैरी ब्रूक ने आईपीएल से सपना नाम वापस लिया

IPL 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल को बड़ा झटका लग चुका है क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए आगामी सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है। इससे पहले उन्होने भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट न खेलने का फैसला किया था। ऐसे में दिल्ली कैपिटल अब हैरी ब्रूक की जगह किसी और खिलाड़ी को टीम में शामिल कर सकती है।

दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ में खरीदा

आईपीएल 2024 नीलामी में हैरी ब्रूक 2 करोड़ की बेस प्राइस के साथ आए थे। दिल्ली के साथ साथ राजस्थान ने भी इनके लिए बोली लगाई थी लेकिन दिल्ली ने 4 करोड़ में खरीद लिया था। पिछले साल इन पर हैदराबाद की टीम ने इन्हें 13.25 करोड़ में खरीदा था।

आईपीएल 2023 में रहे फ्लॉप

आईपीएल 2023 में हैरी ब्रूक हैदराबाद के लिए कुछ  खास नहीं कर पाये थे जिसके चलते इस साल हैदराबाद ने इन्हे रिलीज कर दिया था। आईपीएल 2023 के दौरान 11 मैच खेले थे। इन 11 मैचों में हैरी ब्रूक ने 21.11 की औसत से सिर्फ 190 रन ही बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 1 शतक भी जड़ा था, लेकिन बाकी मैचों में वह कमाल दिखाने में नाकाम रहे थे।

See also  National Stadium Karachi Pitch Report In Hindi : नेशनल स्टेडियम कराची पिच रिपोर्ट, आंकड़ें

Leave a Reply